{"_id":"5f0de4a08ebc3e6399710931","slug":"corona-rampur-hp-news-sml3383853109","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर जिले में आईटीबीपी जवान निकला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर जिले में आईटीबीपी जवान निकला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में एक बार फिर से आईटीबीपी का जवान कोरोना पॉजिटिव निकला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आईटीबीपी का जवान केरल से छुट्टी पर अपने गांव किल्बा पहुंचा। यहां पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने उसे होम क्वारंटीन किया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल आईजीएमसी भेजे थे। मंगलवार देर शाम रिपोर्ट आने के बाद आईटीबीपी का जवान कोरोना पॉजिटिव निकला। प्रशासन की ओर से जल्द जवान को रिकांगपिओ कोविड केयर सेंटर में पहुंचाया जाएगा। जवान के होम क्वारंटीन होने से फिलहाल किल्बा गांव के लोगों को कोई खतरा नहीं है।
किन्नौर जिले में इस समय 29 एक्टिव केस हैं। जिले में आज तक 36 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं इनमें से सात ठीक होकर घर चले गए हैं।
उधर, मामले की पुष्टि करते सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जवान केरल से सीधा अपने घर आया, लेकिन प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जवान को होम क्वारंटीन में रखा था इसलिए कोई ज्यादा खतरा नहीं है। जवान को जल्द रिकांगपिओ कोविड केयर सेंटर में पहुंचाया जाएगा।