{"_id":"5e8dff8d8ebc3e728901614c","slug":"corona-rampur-hp-news-sml3299128143","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से फैल रहे कोरोना को लेकर जिला किन्नौर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी से फैल रहे कोरोना को लेकर जिला किन्नौर अलर्ट
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने और बचने के उपायों को लेकर बुधवार को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक पुलिस अधीक्षक किन्नौर एसआर राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला किन्नौर में रह रहे अल्पसंख्यक, जिनमें बोध, सिख, इसाई और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान उक्त समुदाय के लोगों से कोविड 19 के प्रसार को रोकने में पेश आ रही कठिनाइयों के बारे मे चर्चा की गई एवं उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया गया।
सदस्यों ने किसी प्रकार की विशेष समस्या होने से इंकार किया। उन्होंने सभी से आग्रह किया गया कि सरकार द्वारा लगाए गए कर्फ्यू का पूरी तरह से पालन करें। बैठक में एसपी ने कहा कि विदेशी नागरिक और ऐेसा कोई व्यक्ति जो हाल ही में बाहर से हिमाचल में आया है उसके बारे में तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम के फोन नंबर 01786 222873 और 01786 222270 पर सूचित करें।