फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   corona

अफवाह फैलाने और जानकारी छुपाने पर होगी कार्रवाई

Tue, 07 Apr 2020 07:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। उपमंडल में कोरोना वायरस पर आनी प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से सतर्क है। प्रशासन ने उपमंडल के लोगों को चेताया है कि यदि वायरस को लेकर अफवाह फैलाई या फिर घर-घर जाकर जांच कर रही टीम से जानकारी छुपाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उपमंडल में कर्फ्यू का उल्लंघन करने के दो मामलों में आठ लोगों के खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

उपमंडलाधिकारी आनी चेत सिंह ने बताया कि आनी-निरमंड तहसीलों में बाहरी देश और राज्यों से आए 678 लोगों को प्रशासन ने होम क्वारंटीन पर भेजा गया था, जिनमें से 438 लोग होम क्वारंटीन पीरियड पूरा कर चुके हैं। वहीं, अन्य लोग होम आइसोलेट किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आउटर सिराज क्षेत्र में तब्लीगी जमात के मरकज में कोई भी शरीक नहीं हुआ था, जिसकी उन्होंने गहनता से जांच की है। आम जनता अफवाहों पर ध्यान न दे। आधिकारिक पुष्ट बयान का ही इंतजार करें। उन्होंने बताया कि आनी में आशा, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य विभाग की 78 टीमें घर-घर जाकर पूछताछ कर एक्टिव फांइडिंग केस जांच रही हैं। उन्होंने उपमंडल के सभी लोगों से अपील की है कि इन टीमों द्वारा जानकारी मांगने पर सही जानकारी उपलब्ध करवाएं। जानकारी छुपाने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दो अलग-अलग मामलों में आठ लोगों के खिलाफ आइपीसी की धारा 188 और एनडीएम एक्ट की धारा 51 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। चेत सिंह ने उपमंडल के लोगों को चेताया कि इस घातक बीमारी को हल्के में न लें। सावधानी बरत कर ही इस बीमारी से बचा जा सकता है। सरकारी दिशा निर्देशों का सभी पालन करें। बीएमओ आनी डॉ. ज्ञान ठाकुर ने कहा कि सर्दी, खांसी, सांस की समस्या और बुखार के लक्षणों पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। बार-बार हाथ धोएं, घर पर भी कुछ समय बाद हाथ धोएं। मास्क पहना हो तो बार-बार न छेड़ें और मास्क हटाने पर उसे अच्छे से नष्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed