फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cooking gas has not reached the rural areas of Ani for 45 days; residents are facing difficulties

Rampur Bushahar News: आनी के ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन से नहीं पहुंची रसोई गैस, लोग परेशान

Fri, 26 Jun 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
कुंगश, कराणा सहित कई पंचायतों में समय पर आपूर्ति की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 45 दिनों से रसोई गैस सिलिंडरों की नियमित आपूर्ति न होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कुंगश, कराणा और आसपास की पंचायतों के ग्रामीणों के दैनिक घरेलू कार्य खासे प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और गैस एजेंसी से शीघ्र आपूर्ति बहाल करने और भविष्य में तय समय पर गैस उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि चार जुलाई से क्षेत्र का प्रसिद्ध 20 आषाढ़ कुंगश मेला शुरू होने वाला है। मेले के दौरान घरों में मेहमानों का आना-जाना बढ़ जाता है और रसोई गैस की आवश्यकता भी अधिक रहती है। ऐसे समय में सिलिंडर उपलब्ध न होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। कई परिवारों के सिलिंडर पूरी तरह समाप्त हो चुके हैं, जिससे उन्हें लकड़ी के चूल्हे या अन्य वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी देवेंद्र कुमार, जीत कुमार और दिनेश कायथ ने बताया कि कई घरों में करीब दो महीने से नया सिलिंडर नहीं पहुंचा है। गैस खत्म होने के कारण गृहिणियों को भोजन बनाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर गैस की आपूर्ति न होने से लोगों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि एजेंसी ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित और तय समय के अनुसार गैस आपूर्ति सुनिश्चित करे, ताकि उपभोक्ताओं को बार-बार इस समस्या से न जूझना पड़े।


पिछले कुछ समय से सिलिंडरों की पर्याप्त खेप न मिलने के कारण आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। एजेंसी को कम संख्या में सिलिंडर प्राप्त होने से ग्रामीण क्षेत्रों तक समय पर वितरण नहीं हो पाया है। इसी सप्ताह आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी और लंबित सभी क्षेत्रों में गैस सिलिंडरों का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। - ऋषि शर्मा, प्रभारी, आनी गैस एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article