{"_id":"669fa1bd4c47adc5330f8e47","slug":"convention-will-be-held-in-dehuri-temple-on-4th-august-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-119169-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चार अगस्त को देहूरी मंदिर में होगा अधिवेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चार अगस्त को देहूरी मंदिर में होगा अधिवेशन
विज्ञापन
श्री देवी माता पछला देहूरी मंदिर कमेटी के होंगे चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। जिला कुल्लू आउटर सिराज के प्रसिद्ध मंदिर श्रीदेवी माता पछला देहुरी मंदिर में चार अगस्त को आम बैठक होगी। बैठक में नई कार्यकारिणी को लेकर चुनाव होगा। मंदिर कमेटी के सचिव टीकम राम शैली ने बताया कि श्री देवी माता पछला देहुरी मंदिर के सभी हरियान, करजी दाता और कारकुन से आग्रह किया है कि कमेटी के अधिवेशन में अवश्य आएं। बैठक रविवार को 11 बजे शुरू होगी, जिसमें आगामी तीन वर्षो के लिए कमेटी का चुनाव होगा। श्रीदेवी पछला देहुरी के आगामी धार्मिक आयोजन एवं मेलों-त्योहारों, वार्षिक आयोजनों की रूपरेखा बनाई जाएगी। सभी कारकुनों, करजी दाताओं और हरियानों से आग्रह किया गया है कि सभी इस अधिवेशन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।