फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   containment zone

रामपुर नप क्षेत्र से आज हटेगी धारा 144, शुरू होंगी गतिविधियां

Fri, 04 Dec 2020 06:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
containment  zone
containment zone
रामपुर बुशहर। प्रदेश के चार जिलों के लोगों को आज से राहत मिलनी शुरू होगी। व्यापार की दृष्टि महत्वपूर्ण रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में आज से व्यापारिक गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। बीते 30 नवंबर रात 9 बजे के बाद से प्रशासन ने समूचे रामपुर नगर परिषद क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था और 5 दिसंबर सुबह छह बजे तक इस क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई थी।
विज्ञापन

गौर हो कि जिला शिमला के हॉटस्पॉट बने रामपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए प्रशासन ने पांच दिन के लिए रामपुर नगर परिषद क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया था और समूचे नप क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई थी। इस अवधि के दौरान नप क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई थी। प्रशासन की ओर से आवश्यक सामान की पूर्ति लोगों को घर-द्वार पर की जा रही थी। वहीं, प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग नप क्षेत्र में रहने वाले लोगों और व्यापारियों की कोरोना जांच भी सुनिश्चित कर रहा है। उपमंडल में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। अब देखना होगा कि शनिवार को बाजार का माहौल क्या रहता है। कोरोना संक्रमण के शुरुआती दौर में उपमंडल के लोगों ने काफी संयम और सावधानी बरती थी, लेकिन जैसे-जैसे संक्रमण बढ़ता गया, वैसे-वैसे लोगों ने सावधानी बरतना भी कम कर दी है। हालांकि प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस सहित अन्य विभाग कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए बीते कई माह से तत्परता से कार्य कर रहे हैं। ऐसे में सभी लोगों का दायित्व बनता है कि वे अपनी जिम्मेदारी समझें और अति जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। शनिवार को रामपुर बाजार खुलने के बाद क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed