{"_id":"5edbb4628ebc3e9031066569","slug":"containment-zone-rampur-hp-news-sml334919020","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरमंड का जाओं गांव कंटेनमेंट जोन घोषित पिछले कल 8 माह की बच्ची निकली कोरोना संक्रमित 6344 लोगों ने सफलता पूर्वक पूरा किया सं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरमंड का जाओं गांव कंटेनमेंट जोन घोषित पिछले कल 8 माह की बच्ची निकली कोरोना संक्रमित 6344 लोगों ने सफलता पूर्वक पूरा किया सं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। निरमंड खंड के जाओं में शुक्रवार को आठ माह की बच्ची के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद प्रशासन ने जाओं गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। पिछले दिनों बच्ची के दादा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर भी जाओ गांव कंटेनमेंट जोन में रखा था। अब दोबारा पोती की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से गांव के लोग सहमे हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक निरमंड के 65 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह बच्ची उन्हीं की पोती है और प्राइमरी संपर्क में रही। 19 मई को यह परिवार दिल्ली से निरमंड क्षेत्र के तहत जाओं गांव आया था। हालांकि, बच्ची में किसी प्रकार के लक्षण नहीं हैं। बच्ची पहले से ही आईसोलेशन में थी इसलिए अन्य लोग इसके संपर्क में नहीं आए हैं। उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने बताया कि बीते शुक्रवार देर रात प्राप्त आई रिपोर्ट के मुताबिक निरमंड क्षेत्र की आठ माह की बच्ची कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। इनमें से तीन एक्टिव मामले हैं जबकि, 29 वर्षीय नौजवान को स्वस्थ होने के उपरांत 30 मई को घर भेज दिया गया था। जिले से वीरवार को 45 सैंपल एकत्र किए गए जिनमें से 18 आईजीएमसी जबकि 27 मेडिकल कॉलेज नेरचैक जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 44 निगेटिव और एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले से अभी तक कुल 1399 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमें 1356 निगेटिव जबकि चार पॉजिटिव आए हैं। हॉटस्पॉट से आने वाले व्यक्तियों के 1103 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 1061 की रिपोर्ट निगेटिव जबकि, तीन की पॉजिटिव आई है। 39 की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में 1199 व्यक्ति होम क्वारंटीन हैं जबकि 6344 लोगों ने सफलतापूर्वक क्वारंटीन पूरा कर लिया है। 826 लोग संस्थागत क्वारंटीन हैं। जिले में अभी तक कुल 7543 लोग बाहरी क्षेत्रों से आए हैं।