फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Construction of the Panchayat building in the Mandal at 1.14 crore: Rohit

मांदल में पंचायत भवन का 1.14 करोड़ से हो निर्माण : रोहित

Sun, 09 Nov 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Construction of the Panchayat building in the Mandal at 1.14 crore: Rohit
जुब्बल के रोहटान में योजना का शिलान्यास करते शिक्षा मंत्री। संवाद
शिक्षा मंत्री ने योजनाओं का किया भूमि पूजन और लोकार्पण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रविवार को ग्राम पंचायत मांदल में पंचायत भवन की नींव रखी। पंचायत भवन का निर्माण कार्य 1.14 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने रोहटान नालू से गांव रोहटान के लिए उठाऊ पेयजल योजना के संवर्धन का भूमि पूजन किया। योजना का निर्माण कार्य लगभग 22 लाख रुपये से किया जाएगा।
मंत्री ने जखोर नालू से जखोर गांव के लिए उठाऊ पेयजल योजना के संवर्धन का भूमि पूजन भी किया। इस योजना का निर्माण लगभग 24 लाख रुपये से किया जाएगा। परियोजनाओं का निर्माण कार्य इसी वित्तीय वर्ष पूरा किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने जखोर में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास एवं बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य है कि हर पंचायत में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार हो और जनता को पारदर्शी और प्रभावी सेवाएं मिलें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मांदल में पंचायत भवन की नींव रखी गई है। इससे पंचायत स्तरीय प्रशासनिक कार्यों में सुविधा और आम जनता को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। विधानसभा क्षेत्र में लगभग 15 से 20 सामुदायिक भवनों का निर्माण प्रगति पर है। क्षेत्र में सड़कों का जाल कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान बिछाया गया था। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 147 सड़कों को स्वीकृति दी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत 112 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, जिला परिषद सदस्य कौशल मूंगटा, पंचायत समिति सदस्य विद्या, प्रधान बलबीर शर्मा, उपप्रधान नरवीर चौहान, पूर्व प्रधान जगदीश दुलटा और निदेशक हिमुडा भीम सिंह झोटा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed