Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Congress workers roar in Reckong Peo against cancellation of Rahul's loksabha membership

Rampur Bushahar News: राहुल की सदस्यता रद्द करने के खिलाफ रिकांगपिओ में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता

Mon, 27 Mar 2023 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Mon, 27 Mar 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किए। जनजातीय जिला किन्नौर मुख्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस ने चेताया कि जब तक राहुल गांधी की सदस्यता बहाल नहीं की जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। राहुल गांधी पर कोर्ट की कार्रवाई और संसद से निष्कासन के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिले के तीनों खंडों से आए कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

रैली के बाद रिकांगपिओ चौक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी ने कहा कि जिस नेहरू खानदान ने देश की आजादी में बढ़-चढ़ कर भाग लिया, जिसकी पूरी पीढ़ी ने देश के लिए तन मन धन लगा दिया, उसी संसद भवन से आज एक देश के आने वाली पीढ़ी कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता राहुल गांधी को निष्कासित किया गया है। नेगी ने कहा कि जब तक राहुल गांधी का निष्कासन बहाल नहीं किया जाता, तब तक किन्नौर कांग्रेस सड़कों में इसी तरह विरोध प्रदर्शन करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। केंद्र सरकार षड्यंत्रकारी राजनीति कर कांग्रेस नेता की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर पूह ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नेगी, कल्पा अध्यक्ष प्रीतम नेगी, निचार अध्यक्ष वीर सिंह नेगी, जिप सदस्य हितेश नेगी, महासचिव निर्मल नेगी, रामपाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed