{"_id":"5fec7e958ebc3e3dd0710f10","slug":"congress-rampur-hp-news-sml3561370135","type":"story","status":"publish","title_hn":"नित्थर में कांग्रेस ने जिप चुनाव को लेकर बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नित्थर में कांग्रेस ने जिप चुनाव को लेकर बनाई रणनीति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर के घरोली में कांग्रेस के जोनल कार्यालय में बैठक हुई। जिला परिषद चायल वार्ड से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार और जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिला परिषद कुल्लू के चुनावों से संबंधित रणनीति तैयार की गई।
बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की तीन सालों की नाकामियों के बारे में जनता को अवगत करवाना है। भाजपा सरकार ने तीन साल के कार्यकाल में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया है। इस दौरान जिला कुल्लू अनुसूचित जाति के समन्वयक इंद्रपाल ने कहा कि बीस साल के बाद कुल्लू जिला की आनी-निरमंड खंड की चारों सीटें पुरुष सामान्य वर्ग के पाले में आई हैं। कांग्रेस को एकजुट हो चुनाव में काम करना है।
इस मौके पर जिला कांग्रेस महासचिव जितेंद्र ठाकुर, नित्थर कांग्रेस जोनल अध्यक्ष प्रवीण कुमार, प्रेम ठाकुर, बीर सिंह ठाकुर, यशपाल ठाकुर, हीरा सिंह कटोच, राजा राम ठाकुर और यशपाल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।