फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   congress protest in reckangpeo kinnaur

कांग्रेस ने रँली निकालकर बताईं प्रदेश सरकार की नाकामियां

Tue, 23 Aug 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
congress protest in reckangpeo kinnaur
कांग्रेस सेवा दल और कांग्रेस कमेटी के सदस्य जागो हिमाचल सदभावना यात्रा के तहत रिकांगपिओ में रैल - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस सेवा दल और जिला किन्नौर कांग्रेस कमेटी द्वारा जागो हिमाचल सद्भावना यात्रा अभियान के तहत रैली निकाली गई। इसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही लोगों को सरकार की नाकामियों के बारे में भी अवगत करवाया। रैली में कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा, प्रदेश महिला अध्यक्ष रीना पुंडीर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि इस यात्रा का आगाज 20 अगस्त को स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर शिमला से किया गया है। यह यात्रा पूरे प्रदेश में जिला और ब्लॉक स्तर तक जा रही है। इसका समापन नौ सितंबर को धर्मशाला में होगा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि अब जनता जागे और उठे, जिससे प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हो सकें।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश सरकार की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार पिछले पौने पांच वर्षों में युवा, महिला, किसान और व्यापारी विरोधी साबित हुई है। इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश सेवा दल मुख्य प्रशिक्षक पवन चौधरी, महासचिव वीरेंद्र ठाकुर, सुनीता ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट सूर्या बोरस, प्रदेश इंटक उपाध्यक्ष कुलवंत नेगी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed