फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   congress orgnised hath jodo yatra in block leval

Rampur Bushahar News: रामपुर कांग्रेस हर गांव और बूथ पर करेगी हाथ जोड़ो यात्रा

Mon, 16 Jan 2023 05:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की बैठक में कार्यक्रम काे लेकर बनाई गई रणनीति, लोगों की सुनी जाएंगी समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के कार्यकर्ता क्षेत्र के हर गांव और पोलिंग बूथ में जाकर लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए हाथ जोड़ो यात्रा का आयोजन करेगी। रामपुर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में प्रदेश कांग्रेस द्वारा दिए गए निर्देशों को लेकर रणनीति तैयार की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि इसके लिए ब्लॉक कांग्रेस को दो टीमों में बांटा जाएगा। दोनों टीमें गांव और पोलिंग बूथों में जाकर लोगों की समस्याओं का लेखाजोखा तैयार करेंगी। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने बैठक क अध्यक्षता करते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को यात्रा के आयोजन को लेकर निर्देश जारी किए। इसके साथ ही गांव के लोगों को पेश आ रही समस्याओं का लेखाजोखा तैयार करने के लिए भी कहा। 26 जनवरी से पूरे हिमाचल प्रदेश में हाथ जोड़ो कार्यक्रम किए जाएंगे। 18 जनवरी को इंदौर में आयोजित होने वाली भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ रामपुर ब्लॉक कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed