फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Congress, meeting regarding Lok Sabha elections, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: कांग्रेस ने 15/20 क्षेत्र की छह पंचायतों का विलय कर बनाया एक जोन

Fri, 03 May 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Congress, meeting regarding Lok Sabha elections, Rampur Bushahr
गानवीं जोन कांग्रेस कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक में चर्चा करते हुए।
राजेश मेहता को सौंपी महासचिव की कमान, बैठक कर लोस चुनाव को लेकर बनाई रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने विस क्षेत्र के 15/20 क्षेत्र के तीन जोनों का विलय कर एक जोन का गठन किया है। बाकायदा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इससे पूर्व इस क्षेत्र में गानवी, लबाना, सदाना और कूट क्याव जोन बने थे। अब 15/20 क्षेत्र की छह पंचायतों में कांग्रेस का एक ही जोन कार्य करेगा। इसको लेकर शुक्रवार को एक बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया कि अब 15/20 कांग्रेस आगामी कार्रवाई को एक ही जोन के जरिये संचालित किया जाएगा। इस दौरान राजेश मेहता को महासचिव, अकबर सिंह मुख्य सलाहकार, मोहर सिंह सलाहकार, सुरेश कोषाध्यक्ष और किशोरी लाल को मीडिया सचिव, विद्या सुनेल महासचिव, गंगा नेगी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में निर्णय लिया कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए गांव-गांव जाकर मौजूदा कांग्रेस सरकार के कार्यों से जनता को अवगत कराया जाएगा। 15/20 जोन के अध्यक्ष वेद ठाकुर ने कहा कि इस क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत करने के लिए हर जोन कार्य कर रहा है। गानवी जोन में विलय किए गए दो जोनों के पदाधिकारियों को अब गानवी जोन में जगह दी गई है। एक जोन के होने से पार्टी की मजबूती को लिए जाने वाले निर्णयों में लागू करने में अब देरी नहीं होगी। इस मौके पर जिला परिषद शिमला अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी, रामपुर प्रभारी महेंद्र स्तान, प्रताप नेगी, अंकुर शर्मा, गानवी जोन अध्यक्ष सुभाष नेगी, फांचा पंचायत प्रधान ललीत कुमार, कूट प्रधान रत्न डोगरा, जगोरी प्रधान किशोरी लाल, उप प्रधान हरदयाल चौहान, उप प्रधान लबाना सदाना रविकांत सहित अन्य मौजूद रहे।

- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed