फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Congress held a rally in Reckong Peo

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में कांग्रेस ने निकाली रैली

Wed, 07 Oct 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Congress held a rally in Reckong Peo
रिकांगपिओ में जिला कांग्रेस कमेटी किन्नौर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रैली निकालते हुए। स्रोत :
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला कांग्रेस कमेटी किन्नौर ने बुधवार को लोकतंत्र बचाओ सप्ताह और वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत रिकांगपिओ में रैली निकाली। रैली में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री अधिवक्ता राम सिंह नेगी ने की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मताधिकार, संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर जनता को जागरूक करना जरूरी है। राम सिंह नेगी ने संविधान के अनुच्छेद 326 का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव वयस्क मताधिकार के आधार पर होते हैं। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के पात्र नागरिक को मतदाता के रूप में पंजीकरण का अधिकार है। उन्होंने छह अक्तूबर को नई दिल्ली में इंडिया गठबंधन के नेताओं की ओर से चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े सवाल उठाने वालों की आवाज दबाने के बजाय उनकी बात सुनी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध और असहमति लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। रैली जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय रिकांगपिओ से शुरू होकर सब्जी मोहल्ला, आईटीबीपी रोड, एचडीएफसी बैंक होते हुए मुख्य चौक तक पहुंची। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनता की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। पार्टी संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों और मताधिकार की रक्षा से जुड़े मुद्दों को आगे भी उठाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article