{"_id":"69fcecf73dd9697b2d069627","slug":"congress-and-bjp-face-direct-competition-in-ward-1-and-6-rampur-hp-news-c-176-1-ssml1044-168903-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वार्ड एक व छह में कांग्रेस व भाजपा की सीधा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वार्ड एक व छह में कांग्रेस व भाजपा की सीधा मुकाबला
विज्ञापन
चुनाव चिह्न आवंटन होने के बाद प्रत्याशी उतने फील्ड में
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नगर निकाय चुनाव में चिन्ह आवटन के बाद प्रत्याशी फील्ड में जोर शोर से उतर गए हैं। कई वार्डों में जहां भाजपा-कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों में सीधा मुकाबला है, वहीं कई वार्ड में निर्दलीयों के उतरने से मुकाबला तिकोना और चौकोना हो गया है। नगर परिषद नालागढ़ में चुनावी सरगर्मियों ने जोर पकड़ा हुआ है और प्रत्याशी डोर-टू -डोर चुनाव प्रचार में जुटे है। नगर परिषद नालागढ़ के तहत आने वाले 9 वार्डों में से 3 ओपन, 5 महिला प्रत्याशी व एक एसी वर्ग के लिए आरक्षित है। रोस्टर के तहत नगर परिषद नालागढ़ के 9 वार्डों में से वार्ड नंबर-2, 3 तथा 7 अनारक्षित हैं। वार्ड नंबर-1, 4, 5, 6, व 8 महिला और वार्ड 9 एससी के लिए आरक्षित रखे है। वार्ड न 1 से भाजपा समर्थित शालिनी शर्मा व कांग्रेस समर्थित शहनाज बेगम के मध्य सीधा मुकाबला है। वार्ड 2 से कांग्रेस समर्थित सलीम खान व भाजपा समर्थित मोनी सिंह और फजल मोहम्मद चुनाव में उतरे हैं। वार्ड न 3 से भाजपा समर्थित पवन कुमार व कांग्रेस समर्थित महेश गौतम तथा चेतन कुमार और तुषार संगर चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड न 4 से कांग्रेस समर्थित नीना राणा व भाजपा समर्थित निशा शर्मा और आरती शर्मा चुनाव मैदान में है। वार्ड न 5 से कांग्रेस समर्थित संतोष सैनी व भाजपा समर्थित अंजलि और हिना जैन चुनाव में उतरी हैं। वार्ड न 6 से कांग्रेस समर्थित हर्ष लता व भाजपा समर्थित चंपा देवी में सीधी टक्कर है। वार्ड 7 में चार प्रत्याशी मैदान में उतरे है, जिनमें कांग्रेस समर्थित अमरिंदर भिंडर व भाजपा समर्थित राजेश कुमार सहित गुरविंदर कुमार और मोइन खान हैं। वार्ड 8 में भाजपा समर्थित अलका बुधवार व अलका शर्मा में सीधी लड़ाई है। वार्ड 9 में भाजपा समर्थित दौलत राम व कांग्रेस समर्थित नेहा तथा मनोहर पाल चुनावी रण में है। इनमें कौन बाजी मारेगा यह तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा।