फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Conclusion of three day Adi Karmayogi Abhiyan workshop in Kalpa

Rampur Bushahar News: युवाओं को नेतृत्व क्षमता पर किया प्रशिक्षित

Wed, 10 Sep 2025 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Conclusion of three day Adi Karmayogi Abhiyan workshop in Kalpa
कल्पा में आयोजित आदि कर्मयोगी अभियान कार्यशाला के समापन अवसर पर मौजूद मुख्यातिथि और अन्य। संवाद
कल्पा में तीन दिवसीय आदि कर्मयोगी अभियान कार्यशाला का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। कल्पा में तीन दिवसीय आदि कर्मयोगी अभियान कार्यशाला का बुधवार को समापन हो गया। समापन के अवसर पर एसडीएम अमित कल्थाईक बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कार्यशाला में जनजातीय क्षेत्र के युवाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर प्रशिक्षित किया गया। एसडीएम कल्थाईक ने कहा कि यह अभियान न केवल जनजातीय समाज में नेतृत्व को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं को उनके मौलिक अधिकारों और क्षमता निर्माण के प्रति जागरूक भी कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस पहल का लक्ष्य समाज के वंचित और गरीब वर्गों को केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति और प्रति व्यक्ति आय में सुधार लाना है। कार्यशाला के दौरान कुल 14 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्होंने जनजातीय गांवों में सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से अपना गांव समृद्धि का सपना विषय पर दृष्टि निर्माण (वीजन बिल्डिंग) की प्रक्रिया को समझा। कार्यशाला में अभ्यास भी करवाए गए। इन अभ्यासों का उद्देश्य स्थानीय चुनौतियों और अवसरों को पहचानना और पारंपरिक ज्ञान का लाभ उठाना है, ताकि समुदाय संचालित विकास योजनाओं को साकार किया जा सके। समापन समारोह में आदि कर्मयोगी अभियान के पदाधिकारी और विभिन्न जनजातीय स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed