{"_id":"6aba4d60f35ca92ee4043ef8","slug":"complaint-box-installed-outside-the-panchayat-office-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-170936-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ग्रामीणों की शिकायतों के लिए पंचायत कार्यालय के बाहर लगा शिकायत बॉक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ग्रामीणों की शिकायतों के लिए पंचायत कार्यालय के बाहर लगा शिकायत बॉक्स
विज्ञापन
तकलेच पंचायत ने कार्यालय के मुख्य द्वार पर स्थापित किया शिकायत एवं सुझाव बॉक्स। संवाद
तकलेच पंचायत प्रधान सुनील कायथ ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए शुरू की पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों को पंचायत तक आसानी से पहुंचाने के लिए तकलेच पंचायत ने कार्यालय के मुख्यद्वार पर शिकायत एवं सुझाव बॉक्स स्थापित किया है। पंचायत की ओर से ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अपनी शिकायतें और सुझाव लिखित रूप में इस बॉक्स में डाल सकते हैं। पंचायत प्रधान सुनील कायथ ने बताया कि ग्रामीण पंचायत की कार्यप्रणाली से संबंधित किसी भी शिकायत के अलावा अन्य सरकारी विभागों से जुड़ी समस्याओं को भी लिखित रूप में पंचायत तक पहुंचा सकते हैं। गांव में नशे का कारोबार, किसी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि या अन्य सार्वजनिक समस्या की जानकारी भी इस माध्यम से दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि शिकायत एवं सुझाव बॉक्स लगाने का उद्देश्य ग्रामीणों को अपनी बात रखने के लिए सरल और सुविधाजनक माध्यम उपलब्ध करवाना है। बॉक्स में प्राप्त शिकायतों को पंचायत स्तर पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा और शीघ्र संज्ञान लेने का प्रयास किया जाएगा। प्रधान सुनील कायथ ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे गांव के विकास, व्यवस्थाओं में सुधार और जनहित से जुड़े मामलों को लेकर अपने उपयोगी सुझाव भी पंचायत तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से पंचायत क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने और विकास कार्यों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।