फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   company employee protest in reckangpeo for release pending salary

रिकांगपिओ में मजदूरों ने निकाली रोष रैली

Sat, 31 Jul 2021 07:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
company employee protest in reckangpeo for release pending salary
वेतन न मिलने को लेकर रिकांगपिओ में सड़कों पर उतरे मजदूर। - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर की दो विद्युत परियोजनाओं में वेतन नहीं मिलने पर मजदूरों ने जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में रोष रैली निकाली। इंटक के बैनर तले सैकड़ों मजदूरों ने परियोजना प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मजदूर संगठनों ने चेताया कि वेतन जारी नहीं होने तक मजदूरों का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

एचपीपीसीएल और पटेल कड़छम शौंगटोंग हाइड्रो परियोजना के मजदूरों ने शनिवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में परियोजना प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया। इंटक प्रदेश सचिव कुलवंत नेगी और जिलाध्यक्ष मान चंद की अगुवाई में मजदूरों ने रोष रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने दोनों परियोजनाओं के कार्यालय का घेराव भी किया। कामगारों ने बताया कि कंपनी प्रबंधन ने उन्हें पिछले चार महीने से वेतन जारी नहीं किया है। इस वजह से उनके लिए परिवार का गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

कामगारों ने रोष रैली पटेल कार्यालय से रिकांगपिओ बाजार होते हुए एचपीपीसीएल कार्यालय तक निकाली। इंटक जिलाध्यक्ष मानचंद नेगी ने कहा कि पटेल कंपनी और निजी ठेकेदार के अधीन काम कर रहे मजदूरों का कंपनी प्रबंधन शोषण कर रहा है। मजदूरों को चार माह से वेतन नहीं दिया गया, जो श्रम कानूनों का उल्लंघन है। श्रम कानून के तहत मजदूरों को 7 से 10 तारीख के बीच में प्रत्येक माह वेतन दिया जाना चाहिए। मगर प्रबंधन मजदूरों की अनदेखी कर रहा है। इस कारण मजदूरों को अपना और परिवार का भरण पोषण करने में मुश्किलें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि जब तक मजदूरों की मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। रिकांगपिओ एचपीपीसीएल के जीएम आरके चौधरी ने बताया कि मंगलवार 27 जुलाई को सवा करोड़ रुपए की राशि पटेल कंपनी को दी गई है। मगर पटेल कंपनी की ओर से मजदूरों को वेतन दिया गया या नहीं इसकी रिपोर्ट कंपनी ने अभी तक तक नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed