फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Commuters face difficulties due to waterlogging on the Nitthar-Koyal-Bayal-Rampur road.

Rampur Bushahar News: नित्थर-कोयल-बायल-रामपुर सड़क पर जलभराव से राहगीर परेशानी

Sat, 11 Jul 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
लोग जूते उतारकर पैदल चलने के लिए मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर-कोयल-बायल-रामपुर सड़क पर कांदली के पास एक माह से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। सड़क तालाब में तब्दील हो गई है, जिससे राहगीरों और दो पहिया वाहन चालकों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति नित्थर उपतहसील की गडेज पंचायत के अंतर्गत आती है।
पैदल चलने वालों को जूते उतारकर पानी से गुजरना पड़ता है। छोटे वाहन भी पानी में आधे डूब जाते हैं। इस समस्या के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर लंबे समय से पानी जमा है और इसकी निकासी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

इस स्थान पर पानी की निकासी सतलुज नदी में होनी थी। हालांकि, अब सामने भवन बन जाने के कारण पानी की निकासी एक बड़ी चुनौती बन गई है। लोक निर्माण विभाग के लिए यह एक जटिल समस्या है। विभाग को जलभराव से निपटने के लिए स्थायी समाधान खोजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ब्रो के सहायक अभियंता चंद्र कश्मीरी ने कहा कि इस जगह के लिए जल्द ही जेसीबी मशीन भेजी जाएगी। इस स्थान को भर दिया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में हो रही दिक्कतों से निजात मिलेगी। विभाग इस समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed