{"_id":"6343030662f2cd34c7197a83","slug":"college-student-committed-suicide-in-rohru-rampur-hp-news-sml424406785","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहडू में कॉलेज के छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहडू में कॉलेज के छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
रोहडू़। रोहडू़ में कॉलेज के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार छात्र सीमा कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष में पढ़ाई करता था। छात्र का शव कमरे में रस्सी से लटका मिला है। छात्र की पहचान दीपक (20) पुत्र एस ठाकुर सेन निवासी ग्राम आटगांव, डाकघर गुशाली, तहसील चिड़गांव के रूप में हुई है। दीपक रोहड़ू के गंगटोली में किराये के कमरे में रहता था।
मृतक की बहन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दीपक पिछले कुछ दिनों से कमरे में ही रह रहा था। पुलिस ने दीपक के शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल रोहडू़ में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।