{"_id":"636d3253b7612c3cdf1cc0af","slug":"cm-jairam-thakur-in-nankhari-rampur-hp-news-sml427468124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की गारंटियां नहीं हुई पूरी, भाजपा बनाएगी सरकार : जयराम ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की गारंटियां नहीं हुई पूरी, भाजपा बनाएगी सरकार : जयराम ठाकुर
विज्ञापन
ननखड़ी में मुख्य मंत्री जयराम ने भाजपा प्रत्याशी कॉल नेगी के पक्ष में मांगे वोट
- फोटो : RAMPUR-HP
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। विधानसभा चुनाव में उतरे कांग्रेस नेता हर विस क्षेत्र से मुख्यमंत्री बनने के दावे कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश में इस बार भी भाजपा बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी। प्रदेश की जनता ने इस बार पूरा मन बना लिया है कि भाजपा को फिर से सत्ता में लाना है। यह बात चुनावी प्रचार के अंतिम दिन ननखड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने यहां पहुंचकर लोगों से भाजपा प्रत्याशी कौल नेगी को समर्थन देने का आह्वान किया।
ज्वालडा पंचायत में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रामपुर विस क्षेत्र में वह जब भी आए हैं, लोगों की भारी संख्या ने उनका स्वागत किया है, लेकिन इस भीड़ को भाजपा वोट में तबदील नहीं कर पाई है, लेकिन इस बार रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों भाजपा को अपना मत देने का मन बनाया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव से पूर्व हर बार कई गारंटियां देती है, लेकिन आज तक ये गारंटियां पूरी नहीं हो पाई। अधिकतर समय सत्ता में रही कांग्रेस सरकारें बेरोजगारी सहित लोगों से जुड़ी समस्याएं दूर नहीं कर पाई है।
उन्होंने कहा कि रामपुर विस क्षेत्र के लोगों भाजपा सरकार से जो भी मांगें उठाई हैं, जैसे सड़कें, सब तहसील, स्कूलों का अपग्रेडेशन, लोनिवि का डिविजन, संस्कृत कॉलेज जैसी मांगों को पूरा किया है। अगर रामपुर की जनता कौल नेगी को जीताकर विधानसभा भेजती है, तो कौल को अहम ओहदे पर बैठाया जाएगा। रामपुर से भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने अंतिम दिन का प्रचार ननखड़ी तहसील के नैरी, मझेवठी, फौला, कलेडा हेरली, घाट, ब्यूंथल, ननखड़ी, शाकड़ा, पूनन खदैच, लौटी गड़ासू, नौटी खदेच, मकडोग, शरोग और चखटी क्षेत्र में प्रचार के जनता से बहुमत मांगा।