फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cm give crore of scehme gift for kinnaur

कटगांव को उपतहसील को तोहफा, पांगी में खुलेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Wed, 22 Jun 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
cm give crore of scehme gift for kinnaur
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रिकांगपिओ में लाभाथियों को भू पटटा भेंट करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर) मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रिकांगपिओ के एक दिवसीय दौरे पर जिले को बड़ी सौगत दी है। इस दौरान उन्होंने कटगांव को उपतहसील बनाने की घोषणा की। इससे क्षेत्र के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। इसके अलावा उन्होेंने पांगी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, प्राथमिक केंद्र स्पिलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, किन्नौर में जिला पर्यटन अधिकारी का एक पद स्वीकृत करने, राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ में एमए समाजशास्त्र और अंग्रेजी के पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होेंने रिकांगपिओ में परिधि गृह निर्मित करने और परियोजना के अंतर्गत चल रहे वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भावानगर को राज्य शिक्षा विभाग के अधीन लाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कटगांव में गृहरक्षक वाहिनी का कंपनी कार्यालय खोलने पर भी विचार किया जाएगा। इसके साथ ही कानम मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टूरिज्म इन हिमाचल विषय पर महा क्विज का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन

जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकारा : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किन्नौर में विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी की यही स्थिति है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता प्रदेश में हो रहे विकास को पचा नहीं पा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विपक्षी नेताओं पर जनजातीय क्षेत्र के लोगों को विकास के नाम पर गुमराह करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि वह खुद पहाड़ी पृष्ठभूमि से संबंध रखते हैं और जनजातीय व पहाड़ी क्षेत्र के लोगों की विकासात्मक आवश्यकताओं से भली-भांति परिचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के कल्याण और विकास के लिए वह अथक प्रयास कर रहे हैं और आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ विपक्षी नेता सार्वजनिक रूप से यह दावा कर रहे हैं कि सत्ता में आने पर वे वर्तमान राज्य सरकार की शुरू की गई योजनाओं को बंद कर देंगे। उन्होंने विपक्षी नेताओं से पूछा कि क्या वे लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेेंशन, निशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाना, सहारा, हिमकेयर और शगुन जैसी योजनाओं के लाभ प्रदान करना बंद कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed