{"_id":"5eaedddb8ebc3e90a55e4700","slug":"civic-amenities-rampur-hp-news-sml331999666","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी क्षेत्रों से रामपुर पहुंचे 127 लोग होम क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी क्षेत्रों से रामपुर पहुंचे 127 लोग होम क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। कोरोना वायरस के चलते अपने घरों से बाहर फंसे मजदूरों, छात्रों, व्यवसायियों और कर्मचारियों की अपने राज्यों की ओर मूवमेंट शुरू हो चुकी है। रामपुर उपमंडल में भी देश के विभिन्न राज्यों से लोग आ रहे हैं, जिन्हें स्थानीय प्रशासन की देखरेख में 14 दिन की होम क्वारंटीन में भेजा जा रहा है। प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों को निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
कोरोना वायरस ने बाहर रह रहे लोगों को घर की राह दिखा दी है। रामपुर उपमंडल में 300 लोग विदेश और देश के विभिन्न से आ चुके हैं, वहीं अब अन्य लोगों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। उपमंडल के लोग मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, मेघालय सहित अन्य राज्यों और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अपने कार्यों से रह रहे थे, जबकि अधिक संख्या छात्र और कर्मचारी वर्ग की है। शनिवार तक प्रशासन ने बाहरी क्षेत्रों से पहुंचे 127 लोगों की सूची तैयार कर ली है। इन लोगों को 14 दिन की होम क्वारंटीन पर भेजा गया है। इन लोगों की निगरानी के लिए उपमंडलाधिकारी सहित पंचायत प्रधान, वार्ड मेंबर, तहसीलदार, बीडीओ, स्वास्थ्य अधिकारी तैनात हैं। जो समय-समय पर इनकी जांच करेंगे। इन लोगों के परिजनों को भी प्रशासन ने जागरूक किया है, ताकि संक्रमण से बचाव को लेकर सभी पुख्ता व्यवस्था हो सकें। हालांकि आने वाले दिनों में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होगी।
एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि सरकार की मंजूरी के बाद रामपुर उपमंडल में शनिवार तक 127 लोग पहुंचे हैं, जिन्हें 14 दिन की होम क्वारंटीन पर भेजा गया है। वे स्वयं ऐसे लोगों से मिल रहे हैं। क्वारंटीन पर भेजे गए लोगों के घरों में बाकायदा पोस्टर लगाए हैं। परिजनों को भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने चेताया कि यदि कोई व्यक्ति क्वारंटीन की अवहेलना करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।