{"_id":"5e947af68ebc3e75db267b28","slug":"civic-amenities-rampur-hp-news-sml3303121161","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में समाचार पत्र वितरक लड़ रहे कोरोना से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में समाचार पत्र वितरक लड़ रहे कोरोना से जंग
विज्ञापन
रामपुर बस अड्डे में लोगों को अखबार बांटतीं अनीता शर्मा।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य कर्मचारियों की तरह कोरोना से जंग में समाचार पत्र वितरक भी अपना योगदान देने में पीछे नहीं हैं। समाचार वितरक लोगों की सुविधा के लिए घर-घर अखबार पहुंचा रहे हैं ताकि लोगों को देश-प्रदेश में होने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी मिली सके।
वितरक पाठकों तक समाचार पत्र पहुंचाकर न सिर्फ अपना फर्ज निभा रहे हैं बल्कि उन्हें जागरूक करने में महत्वपूर्ण रोल अदा कर रहे हैं। कोरोना के संक्रमण को लेकर पूरा देश एक है, वहीं समाचार वितरक भी पीछे नहीं हैं। उनका कहना है कि मुसीबत में हमारा यह कर्त्तव्य बनता है कि घर-घर अखबार पहुंचाएं ताकि इस महामारी के प्रति लोग सजग रहें।
1. ज्यूरी के समाचार वितरक भीम सिंह ने बताया कि अखबार वितरण को वह सिर्फ व्यवसाय नहीं समझते बल्कि लोगों के साथ भावनात्मक रिश्ता है। ऐसे हालात में लोगों को सुविधा देने में पीछे नहीं हटेेंगे।
विज्ञापन
2. रामपुर के समाचार वितरक अनीता शर्मा ने बताया कि अमर उजाला के पाठकों तक अखबार पहुंचाना फर्ज है। उन्होंने कहा कि हालात जैसे भी हों पाठकों तक समाचार पहुंचाते रहेंगे।
3. नीरथ के समाचार वितरक प्रविंद्र ने बताया कि अखबार से लोगों को न सिर्फ देश-दुनिया की खबर मिलती है बल्कि जागरूक भी होते हैं। इस महामारी में लोगों को जागरूक करना महत्वपूर्ण कार्य है। ऐसे में हर हाल में लोगों को घर तक अखबार पहुंचाना कर्तव्य है।
4. कुमारसैन के समाचार वितरक रमन गुप्ता ने बताया कि पाठकों के साथ एक दिल का रिश्ता बना हुआ है। मुसीबत के समय अखबार लोगों तक पहुंचाना हमारा सबसे बड़ा काम है। उन्होंने कहा कि अखबार बांटते समय भी हमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।