{"_id":"5ff737998ebc3e33dc3e644a","slug":"chunav-rampur-hp-news-sml357027646","type":"story","status":"publish","title_hn":"51 बीडीसी पदों के लिए 174 चुनाव मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
51 बीडीसी पदों के लिए 174 चुनाव मैदान में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहडू। प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह मिलने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वीरवार से क्षेत्र में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। प्रत्याशियों ने डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।
उपमंडल के तहत तीन ब्लॉकों रोहडू, जुब्बल कोटखाई और चिड़गांव में पंचायत समिति सदस्य पद के 51 पदों के लिए 174 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। उपमंडल रोहड़ू में तीन विकास खंड आते हैं। इनमें जुब्बल कोटखाई विकास खंड में बीडीसी के 21 पदों के लिए 63 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि रोहड़ू विकास खंड में बीडीसी के 15 पदों पर 54 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। विकास खंड छौहारा में बीडीसी के 15 पदों पर 57 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
इसके अलावा उपमंडल में 85 पंचायतों में प्रधान पदों के लिए 413 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन पंचायतों में उपप्रधान पदों के लिए 377 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इन पंचायतों में 485 वार्ड सदस्य पदों के लिए 956 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद सभी प्रत्याशी एक बार फिर से प्रचार में जुट गए हैं। जिला परिषद के छह वार्डों से 40 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। खशधार वार्ड नंबर-6 से आठ, अढाल वार्ड नंबर-7 से दस, टिक्कर वार्ड नंबर-8 से नौ, सरस्वतीनगर वार्ड 9 से पांच, बढाल वार्ड नंबर-10 से 5, जबकि सीमा रंटाडी वार्ड नंबर-5 से तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह दे दिए गए हैं। चुनाव से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रत्याशियों को दे दिए गए हैं।