फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chunav

पंचायतीराज चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

Wed, 09 Dec 2020 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। आगामी पंचायतीराज चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है। पार्टी ने अपने विभिन्न संगठनों की कार्यकारिणी बनाकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कमान सौंपनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग रामपुर की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने जंबो टीम बनाकर अपना कुनबा बढ़ाया है। पार्टी ने चुनी लाल जिंटा को ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग रामपुर की कमान सौंपी है। जबकि, रत्तन डोगरा, यशपाल, राजू राय, आशु देवी, जिया लाल, बुधराम, रमेश चंद, संजय डोगरा, अमी चंद, राजकुमार बुशहरी, सुरेंद्र कुमार, विनय चोपड़ा, कर्मचंद कश्यप, बृजमोहन, सुशील कुमार और लाल चंद को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, हेमराज, चंद्र मोहन, विक्रम जिंटा, पुष्पा कुमारी, मस्त राम, श्यामलाल, रोशन लाल डोगरा और सीमाकांत को महासचिव चुना गया है। नरेंद्र जोशी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। गोकल राम, अनूप कुमार, जेस राम, रत्तन दास, गुरु ध्यान, भारत भूषण, राम सिंह, देवेंद्र सिंह, जोगिंद्र सिंह, गोपाल सिंह और बुधराम को सचिव चुना गया है। इसके अलावा बेली राम, गुड्डी देवी, कमला देवी, रीता, मूह देवी, प्रदीप कुमार, बुद्धि सिंह, प्रकाश चंद, आत्मा राम, सुनीता, मोती राम, मोहन लाल, मनीष कुमार, हरी सिंह, देव राज, प्रदीप चंद, राम दास, प्रकाश चंद, हेम राज, मुन्नी लाल, गोपाल शाक्या, ईश्वर सिंह, बांका राम, आरडी कश्यप, संत राम, आत्मा राम, दुर्गा सिंह, नंत राम, देवेंद्र कुमार, हेमंत कुमार, उत्तम राम और वेद व्यास को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन

वहीं, अध्यक्ष चुनी लाल ने नवगठित कार्यकारिणी के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, विभाग के प्रदेशाध्यक्ष यादविंद्र गोमा, विधायक रामपुर नंदलाल, प्रदेश कांग्रेस संगठन सचिव और अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल तनाईक, शिमला ग्रामीण विधायक व युवा नेता विक्रमादित्य सिंह, जिला अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र कौशल और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर के अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed