फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cholti dance in chikhar fair in theog

चिखड़ के बिशु मेले चोल्टू नृत्य से बांधा समां

Sun, 19 Jun 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
cholti dance in chikhar fair in theog
शड़ी और गनोड़ी के देवलू चोलतु नृत्य करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
ठियोग (रामपुर बुशहर)। अठारह ठकरेई की जेठी देवठी चिखड़ में एक दिवसीय बिशु नृत्य मेले में देवलुओं ने चोल्टू नृत्य से खूब समां बांधा। इसमें दो देवठियों में मां महेश्वरी देवी की देवठी शड़ी और देवता कनलेश्वर महादेव की देवठी गनोड़ी के देवलुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। मेले में हजारों की संख्या में क्षेत्र के लोगों ने शिरकत कर देव नृत्य के गवाह बने।
विज्ञापन

खास बात यह है कि इस नृत्य के दौरान कोई गीत नहीं गाया जाता, सिर्फ देव यंत्र बजते हैं और उन्हीं की धुनों पर नृत्य किया जाता है। बिशु नृत्य मेले की बात की जाए तो यह मेला क्योंथल रियासत में सबसे अधिक मनाया जाता है। क्योंथल की रियासतों में इन मेलों को देवकार के रूप में मनाया जाता है। कुछ देवठियों में तो मेले की तिथि भी तय है, वो किसी भी वर्ष बदलती नहीं है लेकिन चिखड़ देवठी में यह देवकार के रूप में नहीं मनाया जाता।
विज्ञापन

यहां यह मेला सिर्फ मनोरंजन के तौर पर मनाया जाता है। चिखड़ देवठी दो रियासतों की हद पर बनी है, जिसमें एक मधान रियासत और दूसरी ठियोग रियासत है। मधान और ठियोग रियासत की बात करें तो दोनों ही रियासतों में बिशु नृत्य मेले आयोजित नहीं होते थे। इन रियासतों में दैली और रैहली के मेले लगते थे लेकिन समय के साथ कुछ देवठियों ने बिशु मेले को अपनाया है। बिशु नृत्य मेले वैशाख का माह शुरू होते ही हर देवठी में बारी-बारी आयोजित किए जाते हैं और देवलू लवग नृत्य कर इन मेलों में खूब समां बांधते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed