फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Child Development Project Nitthar, Anganwadi Center Nitthar, organization of Nutrition Month

Rampur Bushahar News: महिलाओं ने लगाई स्थानीय अनाजों की प्रदर्शनी

Tue, 17 Sep 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Child Development Project Nitthar, Anganwadi Center Nitthar, organization of Nutrition Month
बाल विकास परियोजना अधिकारी नित्थर के अन्तर्गत हर आँगनवाडी केंद्र में लगाई गई पोषण आहार की प्रदर
बाल विकास परियोजना नित्थर के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। बाल विकास परियोजना विभाग नित्थर के तहत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह मनाया जा रहा है। इसके तहत उप तहसील नित्थर के आंगनबाड़ी केंद्र चेबड़ी, देहरा, बोटा, झल्ली, ढमाह, निंथा, धनाह और साथ लगते आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह के तहत महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में मोटे अनाज का महत्व, फल-सब्जियां, कोदे कि रोटी, सिड्डू, पतरोड़े, घी बाड़ी और अन्य कई अनाजों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इस दौरान बच्चों और महिलाओं को पोषण युक्त भोजन पर जागरूक किया जा रहा है। बाल विकास परियोजना नित्थर के समन्वयक भूपेंद्र कुमार ने योजनाओं के बारे में भुवनेश्वरी माता समूह चेबड़ी की महिला सदस्यों को जानकारी दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चेबड़ी लगना जोशी ने भी जानकारी दी और सहायिका जगदंबा देवी और भुवनेश्वरी समूह की सदस्यों ने पारंपरिक भोजन की प्रदर्शनी लगाई। इसमें गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed