फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chief Minister's gratitude for the formation of Paramilitary Welfare Board

Rampur Bushahar News: अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड गठन पर मुख्यमंत्री का आभार

Sat, 21 Mar 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। हिमाचल प्रदेश राज्य अर्धसैनिक कल्याण संघ ने अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है। संघ ने इस निर्णय को प्रदेश के अर्धसैनिक बलों से जुड़े कर्मियों और उनके परिवारों के हित में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। संघ के अध्यक्ष वीके शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदलाल मुख्य संरक्षक एमएल ठाकुर, मुख्य प्रवक्ता मानवीर कटोच, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलदेव राणा और बीर सिंह सहित सभी जिला व तहसील इकाइयों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड की स्थापना लंबे समय से लंबित मांग थी, जिसके पूरा होने से हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि बोर्ड के गठन से अर्धसैनिक बलों के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों, वीर नारियों, शहीदों के आश्रितों के कल्याण की योजनाओं को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने इसे न केवल एक प्रशासनिक निर्णय, बल्कि संवेदनशील और दूरदर्शी पहल बताया, जो समाज के उस वर्ग को सम्मान और सुरक्षा प्रदान करेगा, जिसने देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। संघ ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह निर्णय उनकी जनकल्याणकारी सोच और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में इस बोर्ड के माध्यम से अर्धसैनिक बलों से जुड़े मुद्दों का समाधान अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article