फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chakti to Thaili road will soon be rejuvenatedChakti to Thaili road will soon be rejuvenated

Rampur Bushahar News: चकटी से थैली सड़क का जल्द होगा कायाकल्प

Sun, 31 May 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
5.82 करोड़ की लागत से चकाचक होगी 3.5 किलोमीटर लंबी सड़क
विज्ञापन

सेब बहुल तीन पंचायतों के ग्रामीणों को जल्द ही बेहतर सड़क की सुविधा मिलेगी


रामपुर बुशहर। ननखड़ी तहसील की सेब बहुल तीन पंचायतों के ग्रामीणों को जल्द ही बेहतर सड़क की सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत 3.5 किलोमीटर लंबी चकटी से थैली सड़क को चकाचक करेगा। इस सड़क का 5.82 करोड़ की लागत से कायाकल्प करेगा। चकटी से थैली सड़क की हालत वर्षों से दयनीय बनी हुई है। क्षेत्र के ग्रामीण वर्षों से इस सड़क की हालत सुधारने की मांग उठा रहे हैं। इस सड़क से थैली चकटी, मझोली टिप्पर और शोली पंचायत के हजारों ग्रामीण, किसान और बागवानों को लाभ मिलता है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण-4 के तहत इस सड़क की हालत सुधरेगी। इन तीन पंचायतों में ग्रामीणों की आर्थिकी का मुख्य जरिया सेब उत्पादन है। सड़क की खस्ता हालत से बागवानों को अपना सेब देश और प्रदेश की मंडियों में भेजना परेशानियों भरा बना हुआ था। क्षेत्र में हर वर्ष सेब की करीब 1.50 लाख पेटियों का उत्पादन होता है। ऐसे में सेब उत्पादक लंबे अरसे से खस्ताहाल सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके अलावा तहसील मुख्यालय ननखड़ी, अस्पताल और स्कूल कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी भी रोजाना जोखिमों में सफर करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों वर्षों से सड़क की हालत सुधरने की आस लगाए हुए हैं, जो अब जल्द पूरी होगी। लोक निर्माण विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में जुटा हुआ है और जल्द ही कार्य अवॉर्ड कर सड़क की हालत सुधारी जाएगी।




टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही



लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता अंकुश जम्वाल ने कहा कि चकटी से थैली सड़क का जल्द कायाकल्प होगा। पीएमजीएसवाई के तहत साढ़े तीन किलोमीटर सड़क की हालत सुधारी जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed