फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Central government is attacking farmers and laborers

Rampur Bushahar News: किसानों और मजदूरों पर हमले कर रही केंद्र सरकार

Mon, 12 Jan 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। किसान मजदूर भवन में निर्माण एवं मनरेगा कमेटी की बैठक हुई। बैठक में निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों की समस्याओं और मांगों को लेकर मंथन किया गया। आगामी रणनीति भी तैयार की गई। सीटू संयोजक आनी एवं सचिव जिला कुल्लू पदम प्रभाकर ने कहा कि 11 साल में जिस आक्रामकता के साथ किसान-बागवान विरोधी फैसले और नीतियों को लागू किया गया है, उसी के अनुरूप मेहनतकशों पर हमला बढ़ा है। मजदूर विरोधी नीतियों को लागू किया गया। चार श्रम संहिताओं को लागू कर और मनरेगा का नाम बदलकर मनरेगा को कमजोर कर हमला किया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा का बचाने के लिए लड़ाई लड़नी होगी। केंद्र सरकार कामगारों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। बैठक में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रोष जताया गया। चेताया है कि यदि जल्द ही कामगारों की समस्याएं नहीं सुलझी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article