फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Census is the basis of the country's progress, people will be able to provide their information themselves on the online portal: Shikha

जनगणना देश की प्रगति का आधार, लोग ऑनलाइन पोर्टल पर खुद भी दे सकेंगे अपनी जानकारी : शिखा

Fri, 08 May 2026 01:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Census is the basis of the country's progress, people will be able to provide their information themselves on the online portal: Shikha
जनगणना-2027 के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपायुक्त सोलन मनमोहन 
सोलन में जनगणना-2027 के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जनगणना कार्य निदेशालय हिमाचल प्रदेश की निदेशक दीप शिखा शर्मा ने कहा कि जनगणना देश की प्रगति का आधार है और सही आंकड़े सभी स्तरों पर उचित वित्त प्रबंधन एवं पात्र व्यक्तियों तक समय पर योजनाओं के लाभ पहुंचाने में सहायक बनते हैं। दीप शिखा शर्मा वीरवार को सोलन में जनगणना-2027 के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने ने कहा कि जनगणना अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रशिक्षित अधिकारी एवं कर्मचारी इस कार्य को अत्यंत सुगम बना सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि जनगणना के कार्य को बोझ न समझकर ज्ञान अर्जित करने का साधन मानें।
विज्ञापन


उन्होंने उपस्थित ट्रेनी को जनगणना कार्य को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सरकार की ओर से आमजन के लिए कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व कार्यक्रमों के लिए सही जनगणना आवश्यक है। कहा कि लगभग 16 वर्ष के उपरांत होने वाली यह जनगणना पूर्ण रूप से डिजिटल होगी। जनगणना-2027 में पहली बार नागरिक स्वयं भी ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी भर सकेंगे। स्व गणना की यह सुविधा लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीप शिखा शर्मा ने कहा कि जनगणना जैसे विकास के आधार कार्य को सुव्यवस्थित संपन्न करवाने के लिए ही यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दिशा में फील्ड ट्रेनर की भूमिका महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने फील्ड ट्रेनर से आग्रह किया कि सभी प्रक्रियाओं को गहराई के साथ समझें। किसी भी तरह की शंका एवं समाधान के लिए मास्टर ट्रेनर से संपर्क किया जा सकता है। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर जनगणना कार्य की महत्ता, विविधता एवं उपयोग पर प्रकाश डाला। इस दौरान जिला राजस्व अधिकारी नीरजा शर्मा, संयुक्त निदेशक आशीष चौहान, जिला नोडल अधिकारी सोलन प्रसून कुमार वर्मा, जिला मुख्यालय सोलन जनगणना प्रभारी कोमल गर्ग व प्रियंका सहित इस अवसर पर 38 फील्ड ट्रेनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed