फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cctv camera

ठियोग शहर में लगेंगे 25 सीसीटीवी कैमरे

Tue, 25 Feb 2020 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजधानी शिमला का मुख्यद्वार ठियोग अब तीसरी आंख के पहरे में होगा। नगर परिषद ठियोग शहर भर में 25 सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। इन कैमरों के स्थापित होने के बाद शहर में खुले में कूड़ा फेंकने के अलावा आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले शरारती तत्वों पर भी पैनी नजर रहेगी। नगर परिषद के सात वार्डों में नगर परिषद की ओर से करीब 25 कैमरे लगाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे की मदद से नप के सभी वार्डों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। नगर परिषद अध्यक्ष वंदना सूद ने बताया कि शहर भर में कैमरों को लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इन कैमरों को स्थापित करने में करीब आठ लाख की राशि खर्च की जाएगी। कैमरों के लगने से आपराधिक वारदातों पर भी नजर रखी जा सकेगी। क्षेत्र के लोग बीते कई अरसे से प्रशासन और नगर परिषद से सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग कर रहे थे। वहीं, एसडीएम ठियोग केके शर्मा ने बताया कि आम जनता और व्यापार मंडल की शहर में कैमरों को लगाने की मांग रही है। हालांकि, इसको लेकर प्रशासन और नप के अलावा आम जनप्रतिनिधियों की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया और अब शहर में कैमरों को लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। व्यापार मंडल ठियोग के अध्यक्ष अजय ने बताया कि शहर भर में कैमरों को लगाने के लिए व्यापार मंडल लंबे अरसे से मांग करता आ रहा है। नगर परिषद की इस पहल का व्यापार मंडल ने स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed