फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Car falls, one dead

भलूण कैंची में कार गिरी, एक की मौत

Tue, 20 Oct 2020 09:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। उपमंडल के अंतर्गत भलूण कैंची के समीप कांगड़ा नाला में सोमवार रात ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि गाड़ी में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हादसा सोमवार रात करीब 10.30 बजे रोहड़ू सुगंरी सड़क पर हुआ। ऑल्टो कार एचपी 10बी 0945 घ्रेमा गांव की ओर जा रही थी। इसी बीच गाड़ी भलूण कैंची के समीप कांगड़ा नाला में अनियंत्रित होकर गिर गई। गाड़ी में दो लोग सवार थे। दोनों शादी समारोह घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसे में पवन कुमार (45) पुत्र ज्ञान सिंह गांव घ्रैमा डाकघर समरकोट(रोहड़ू) की मौत हो गई है। इसके अलावा कृष्ण चंद (58) पुत्र ज्ञान सिंह गांव घ्रैमा घायल हुए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू लाया गया है। डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के कारण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed