फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Car falls into ditch in Khadvi of Ani, driver dies

Rampur Bushahar News: आनी के खादवी में कार खाई में गिरी, चालक की मौत

Thu, 05 Mar 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Car falls into ditch in Khadvi of Ani, driver dies
आनी में इस खाई में गिरी कार। संवाद
दुर्घटनास्थल से कुछ दूरी पर उतर गए थे दो अन्य व्यक्ति
विज्ञापन

. वीरवार शाम को हुआ हादसा, जांच जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी की बुच्छेर पंचायत के खादवी गांव के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। हादसे से पहले कार में दो अन्य व्यक्ति भी सवार थे, लेकिन वह दुर्घटनास्थल से पहले ही उतर गए, जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। हादसा वीरवार शाम को खादवी गांव से करीब एक किलोमीटर पीछे बाईझाकड (खादवी) नामक स्थान पर हुआ। खादवी गांव के राकेश कुमार आनी से घर की ओर अपनी कार में आ रहा था। उसके साथ गांव के दो अन्य व्यक्ति भी सवार थे, लेकिन दुर्घटना स्थल से कुछ दूरी पहले वे उतर गए। इसके बाद राकेश अकेले ही वाहन लेकर आगे बढ़ा। इसी दौरान अचानक कार अनियंत्रित हो गई और करीब 250 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं जांच कार्य शुरू किया गया। डीएसपी आनी राजीव मेहता ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed