{"_id":"6af98f6ba10d8f7bb206701c","slug":"car-falls-into-a-gorge-at-pulbahal-rampur-hp-news-c-178-1-ram1012-174928-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पुलबाहल में खाई में गिरी कार, 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पुलबाहल में खाई में गिरी कार, 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
चौपाल के पुलबाहल क्षेत्र के शिलावन गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार। संवाद
घर के पास गाड़ी मोड़ते समय खोया नियंत्रण
करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी कार
संवाद न्यूज़ एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल के पुलबाहल क्षेत्र के शिलावन गांव में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब व्यक्ति अपने घर के पास कार को मोड़ रहा था। इसी दौरान उसने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस की जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी का नंबर एचपी 14बी-0512 है। हादसे में चौपाल तहसील के पुलबाहल, शिलावन गांव निवासी 40 वर्षीय हरी नंद शर्मा पुत्र जालम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय गाड़ी में केवल वही सवार थे। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर ठियोग थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। परिजनों के बयान दर्ज किए गए। मामले की जानकारी जुटाने के साथ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।