फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Campaign launched in Aani to deal with disasters

Rampur Bushahar News: जान है तो जहान है आपदा से निपटने और आनी को स्वच्छ बनाने का अभियान शुरू

Fri, 20 Mar 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा- उपमंडल को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाना उद्देश्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। प्राकृतिक आपदाओं से निपटने और आनी को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए उपमंडल में प्रशासन ने जान है तो जहान है अभियान का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि यह अभियान जनभागीदारी पर आधारित होगा, जिसमें समाज के हर वर्ग की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि हर महीने के अंतिम शनिवार को पूरे उपमंडल में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य आनी क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग दें और इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दें। आपदा प्रबंधन को लेकर भी विशेष जोर दिया गया। एसडीएम लक्ष्मण कनेट ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए सभी नागरिकों को तैयार रहना होगा। उन्होंने लोगों से आवश्यक खाद्य सामग्री का भंडारण रखने और सतर्क रहने की अपील की। साथ ही हर पंचायत स्तर पर आपातकालीन कमेटियों के गठन की बात कही गई ताकि किसी भी संकट की स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। प्रशासन इस दिशा में कार्य कर रहा है और इसमें गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) का भी सहयोग लिया जाएगा। नशा मुक्ति अभियान को लेकर भी प्रशासन गंभीर है। एसडीएम ने युवाओं से सकारात्मक सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नशा मुक्त आनी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण, जंगलों को आग से बचाने और हरित क्षेत्र बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि मंदिर कमेटियां, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह, युवक मंडल और पंचायतें मिलकर इस दिशा में कार्य करेंगी। हरा-भरा और स्वच्छ आनी अभियान के तहत पौधे रोपे जाएंगे।

उत्कृष्ट कार्य पर एनजीओ होंगे सम्मानित
एसडीएम ने जनता से इस पहल में सहयोग करने का आह्वान किया। युवाओं के लिए कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे उन्हें सही मार्गदर्शन मिल सके। स्कूलों में भी जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। महिला मंडलों, मंदिर कमेटियों के सहयोग से सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और स्वच्छता बनाए रखने पर भी जोर दिया जाएगा। बेहतर कार्य करने वाली एनजीओ को सम्मानित किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि इस अभियान की सफलता तभी संभव है, जब सभी मिलकर इन प्रयासों को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article