{"_id":"69ff8d8da77905e7320e5ae0","slug":"calcium-medicines-reached-nalagarh-hospital-women-got-great-relief-rampur-hp-news-c-176-1-ssml1044-169025-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नालागढ़ अस्पताल में पहुंची कैल्शियम की दवाइयां, महिलाओं को मिली बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नालागढ़ अस्पताल में पहुंची कैल्शियम की दवाइयां, महिलाओं को मिली बड़ी राहत
विज्ञापन
नालागढ़ में केल्शियम की दवा न मिलने वाली न्यूज की कटिंग।
दवा न मिलने पर महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर थीं महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ क्षेत्र की गर्भवती और धात्री महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। नागरिक अस्पताल नालागढ़ समेत क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्रों में पिछले काफी समय से गहराया कैल्शियम की दवाइयों का टोटा अब खत्म हो गया है। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और तुरंत दवाइयों की खेप उप-केंद्रों तक पहुंचा दी गई है। पिछले लंबे समय से नालागढ़ के स्वास्थ्य केंद्रों में कैल्शियम की गोलियां उपलब्ध नहीं थीं। ऐसे में गरीब और खासकर प्रवासी कामगार परिवारों की महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अस्पताल आने वाली महिलाओं को केवल आयरन की गोलियां थमा दी जाती थीं, जबकि कैल्शियम उन्हें बाजार से 150 से 400 रुपये तक के महंगे दामों पर खरीदना पड़ रहा था। न्यू नालागढ़ की ममता ठाकुर, गीता, राधा, रजनी, रख रामसिंह की संगीता, सिद्ध कॉलोनी की रजनी देवी, किरपालपुर की बबली, रीतू, मनजीत ठाकुर और डाडी की आशु ने बताया कि उन्हें स्वास्थ्य केंद्रों में कैल्शियम नहीं मिल रहा था। महिलाओं का कहना है कि अल्ट्रासाउंड की सुविधा पहले ही बंद होने से वे परेशान थीं, ऊपर से दवाइयों का खर्च जेब पर भारी पड़ रहा था।
कोट
कैल्शियम की दवा की सप्लाई नालागढ़ भेज दी गई है। सभी पीएचसी और उपस्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयां उपलब्ध करवा दी गई हैं। भविष्य में दवाओं की कमी न रहे, इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
- डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी , सोलन