फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cage installed to catch leopard

Rampur Bushahar News: खणी के गुणामार में मादा तेंदुए का खौफ, वन विभाग की टीम ने पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा

Sat, 23 Mar 2024 01:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:06 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आनी( कुल्लू)। खणी पंचायत के गांव गुणामार में सड़क के नीचे वन विभाग की टीम ने मादा तेंदुआ और उसके दो बच्चों को पकड़ने के लिए शुक्रवार को पिंजरा लगाया है। जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम में बीओ खनाग कपिलदेव, वनरक्षक कोट बीट सोहनलाल, वनरक्षक कोहिला बीट निहालचंद, वनरक्षक तराला देववर्मा मौजूद रहे। वन विभाग की टीम को सहयोग देने के लिए खणी पंचायत के उपप्रधान दयाराम ठाकुर, समाजसेवी भागचंद सोनी के अलावा नथेरला, खुन्न और शगागी के लोग मौजूद रहे। कोट बीट के वनरक्षक सोहन लाल ने खुन्न, गुणामार नथेरला और अन्य गांवों की जनता से अपील की है कि जब तक मादा तेंदुआ और उसके दो बच्चे पकड़े न जाएं, तब तक सावधानी बरतें। ग्रामीण शाम और रात के समय बच्चों को बाहर न छोड़ें। इसके अलावा स्कूल आने-जाने वाले बच्चे और राहगीर भी सावधान रहें। तेंदुए कुछ दिनों से गांव के आसपास घूम रहे थे, जिसके चलते ग्रामीण खौफजदा हैं। जिस कारण ग्रामीणों ने विभाग से इन्हे पकड़ने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed