{"_id":"6043b62a8ebc3ec39c36c4e4","slug":"ca-store-will-be-available-in-jarol-tikkar-and-odi-rampur-hp-news-sml363356172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरोल-टिक्कर और ओडी में सीए स्टोर की मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरोल-टिक्कर और ओडी में सीए स्टोर की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। नारकंडा विकास खंड के जरोल-टिक्कर और ओडी में जल्द सीए स्टोर और पैक हाउस का काम पूरा होगा। प्रदेश सरकार ने बजट में इसकी घोषणा की है। सरकार ने बागवानी विकास को प्राथमिकता दी है। सीए स्टोर और पैक हाउस शुरू होने से क्षेत्र के बागवानों को लाभ मिलेगा। सेब को आसानी से स्टोर किया जा सकेगा।
सरकार ने इसी साल सीए स्टोर का काम पूरा करने की बात कही है। यदि समय पर सीए स्टोर का निर्माण होता है तो नारकंडा विकास खंड के अलावा कुल्लू और किन्नौर के बागवान निजी कंपनियों में अपना सेब बेचने से बचेंगे। यहां पर सरकारी रेट पर उन्हें अपना सेब रखने की सुविधा प्राप्त होगी। ऑफ सीजन में बेहतर दाम में अपना सेब बेच सकेंगे। हालांकि इन सीए स्टोर में अभी भी बागवान सेब रखते हैं, मगर अभी इनमें इतनी अच्छी सुविधा नहीं है और न ही यहां अधिक सेब रखा जा सकता है। लंबे समय से बागवान इसे विकसित करने की मांग उठा रहे थे। शनिवार को सरकार के बजट में इन्हें विकसित करने की घोषणा की है। अब बागवानों को इंतजार है कि कब यह सुविधा मिलेगी, ताकि वह भी अपने सेब के बेहतर दाम ले सकें।