{"_id":"5b2c02424f1c1bed778b54cb","slug":"by-99000-will-reach-home-in-the-home-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"99,000 घरों में मार्च तक पहुंचेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
99,000 घरों में मार्च तक पहुंचेगी बिजली
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
light shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के प्रत्येक घर में बिजली की रोशनी पहुंचाने का लक्ष्य है। हर घर रोशनी देने के लिए सौभाग्य योजना संचालित की जा रही है। संभल जिले में तीनों वितरण खंडों के अंतर्गत 99,000 घरों में बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। कनेक्शन देने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी और अभियंता सक्रिय हो गए हैं। वहीं पांच निजी कंपनियों को जरूरी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का टेंडर दिया गया है।
संभल के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि घर घर बिजली देने के लिए केंद्र सरकार ने आशीर्वाद योजना संचालित की है। हर घर को बिजली देने के लिए जहां खंभे और लाइन नहीं हैं। वहां पर खंभे लगाए जाएंगे। नई विद्युत लाइनें बनेंगी। केंद्र सरकार इसके लिए दिल खोलकर धन आवंटित कर रही हैै।
नया कनेक्शन देने की प्रक्रिया सरल है। कोई भी व्यक्ति जो कनेक्शन चाहता है अपने पहचान पत्र और आधार कार्ड की छाया प्रति लेकर संपर्क करेगा। बिजली विभाग उसे कनेक्शन देगा। अगर संबंधित व्यक्ति गरीबी की रेखा के नीचे जीवनयापन करता है तो उसे कोई भी जमानत राशि नहीं देनी होगी।
विज्ञापन
अगर संबंधित व्यक्ति गरीबी की रेखा से ऊपर है तो उसे 50 रुपये महीने के हिसाब से दस महीने में 500 रुपये देने होंगे पर कनेक्शन लेते वक्त कुछ भी नहीं देना है। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग कनेक्शन लें। बिजली विभाग ी प्राथमिकता है कि हर घर को रोशन किया जा सके। अगर किसी को कहीं कोई असुविधा आ रही है तो बिजली विभाग उसकी समस्या का समाधान करने के लिए तैयार है।