फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bushahr Premier League thriller begins at Patbungla ground

Rampur Bushahar News: बैट ब्रेकर रामपुर ने डीजे नेशन को दी शिकस्त

Fri, 10 Oct 2025 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bushahr Premier League thriller begins at Patbungla ground
पाटबंगला मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी।पाटबंगला मैदान में आयोजित
पाटबंगला मैदान में बुशहर प्रीमियर लीग का रोमांच शुरू
विज्ञापन

अंतिम गेंद तक चला मुकाबला, बैट ब्रेकर रामपुर ने चार रन से जीता मैच
बंटी बलाधू ने शानदार 71 रन की पारी खेली
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। आईपीएल की तर्ज पर रामपुर में शुक्रवार से बुशहर प्रीमियर लीग (बीपीएल) के क्रिकेट मैच शुरू हो गए। मौसम खुलने के बाद रामपुर कॉलेज के पाटबंगला मैदान में बीपीएल का पहला मैच बैट ब्रेकर रामपुर और डीजे नेशन के बीच हुआ। मुकाबला काफी रोमाचंक रहा और अंतिम गेंद तक चला। बैट ब्रेकर रामपुर ने चार रन से मैच जीत लिया। बैट ब्रेकर रामपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। टीम के सलामी बल्लेबाज बंटी बलाधू ने शानदार 71 रन की पारी खेली। राहुल ठाकुर ने 22 रन बनाए। मोनू बेश्टू ने चार और माइकल ने तीन विकेट चटकाए। टीम ने विपक्षी टीम डीजे नेशन के सामने 20 ओवर में 167 रन का लक्ष्य रखा। डीजे नेशन की ओर से बॉबी मेहता ने 44 और हर्ष कायथ ने 43 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच काफी रोमांचक रहा। अंतिम गेंद में चार रन से डीजे नेशन की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। दर्शकों ने मैच का खूब आनंद लिया।

बीपीएल विजेता टीम को मिलेगा पांच लाख नकद पुरस्कार
बुशहर स्वास्तिक चेरिटेबल सोसायटी की ओर से रामपुर में बुशहर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता लेदर फॉर्मेट पर खेली जा रही है। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बीपीएल फ्रेंचाइजी आधारित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट हो रहा है। सोसायटी के अध्यक्ष पवन चौहान ने कहा कि बीपीएल की विजेता टीम को पांच लाख रुपये नकद राशि और ट्रॉफी पुरस्कार में दी जाएगी। उपविजेता टीम को तीन लाख रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, हर मुकाबले में एक खाली बॉल पर सोसायटी पांच पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article