फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   buses arrived at the Rampur depot

Rampur Bushahar News: रामपुर डिपो में पहुंचीं 12 बसें, 7 बंद ग्रामीण रूट जल्द होंगे बहाल

Mon, 28 Sep 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
buses arrived at the Rampur depot
परिवहन निगम के रामपुर डिपो को मिली इलेक्ट्रिक बस। संवाद
3 इलेक्ट्रिक और 9 पुरानी बसें रामपुर डिपो को मिलीं
विज्ञापन


शिमला और सराहन के लिए इलेक्ट्रिक बसों को ट्रायल के तौर पर चला रहा निगम प्रबंधन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। बसों की कमी से जूझ रहे हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के रामपुर डिपो को लंबे अरसे बाद राहत मिली है। डिपो में 12 पहुंची हैं। इनमें 3 इलेक्ट्रिक और 9 पुरानी बसें शामिल हैं। अब उपमंडल के लंबे समय से बंद पड़े करीब सात ग्रामीण रूटों के बहाल होने उम्मीद जगी है। वर्षों से बसों की कमी के कारण परिवहन निगम रामपुर के तहत आने वाले ग्रामीण इलाकों के लोग भारी परेशानी झेल रहे हैं। बसों के अभाव में कई ग्रामीण रूटों पर बस सेवाएं ठप पड़ी हैं। बीते दिनों निगम के रामपुर डिपो में पहुंची 3 इलेक्ट्रिक बसों को रामपुर-शिमला और रामपुर-सराहन रूट पर ट्रायल के तौर पर चलाया जा रहा है।
ट्रायल के दौरान बसों के संचालन, यात्रियों की सुविधा और अन्य तकनीकी पहलुओं को परखा जा रहा है। ट्रायल सफल रहने के बाद इन बसों को नियमित सेवा में शामिल किया जाएगा। पहाड़ी क्षेत्रों में ये इलेक्ट्रिक बसें कितनी कामयाब होती हैं। यह ट्रायल के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा और इसी आधार पर सरकार से रामपुर के लिए नई बसें उपलब्ध करवाईं जाएंगी। इसके अलावा रामपुर डिपो में शिमला और सोलन डिपो से 9 पुरानी बसों को पहुंचाया गया है। वर्तमान में इन सेकंड हैंड बसों की मरम्मत का कार्य करवाया जा रहा है। लंबे समय से बसों की कमी का खामियाजा रामपुर उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। करीब सात ग्रामीण रूट बंद होने से ग्रामीणों की आवाजाही खासी प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों, कर्मचारियों और रोजमर्रा के काम से रामपुर आने-जाने वाले लोगों को निजी वाहनों या दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। पुरानी बसें मिलने के बाद ग्रामीणों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि बसें उपलब्ध होने के बाद अब बंद पड़े ग्रामीण रूटों पर बसें चलने से उन्हें राहत मिलेगी। रामपुर उपमंडल की खस्ताहाल सडक़ों के कारण यहां इलेक्ट्रिक बसें चलना कितना आसान होगा यह ट्रायल के बाद स्पष्ट हो पाएगा। बहरहाल उपमंडल के हजारों लोगों ने रामपुर डिपो को बसें मिलने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन



रामपुर डिपो को 3 इलेक्ट्रिक और 9 पुरानी बसें मिली हैं। इलेक्ट्रिक बसों को अभी शिमला और सराहन के लिए ट्रायल के तौर पर चलाया जा रहा है। बसें मिलने से उपमंडल के बंद पड़े करीब 7 रूटों पर जल्द ही बस सेवाएं शुरू हो पाएंगी। - स्वरूप दिवान, अड्डा प्रभारी, परिवहन निगम रामपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article