{"_id":"6682b1e2ac69d237c5049884","slug":"bus-service-stopped-for-two-days-for-1520-inaccessible-panchayat-kyaav-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-118149-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दो दिन से 15\/20 की दुर्गम पंचायत क्याव के लिए बस सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दो दिन से 15/20 की दुर्गम पंचायत क्याव के लिए बस सेवा ठप
विज्ञापन
कूट-क्याव मार्ग पर पहाड़ी दरकने से थमे वाहनों के पहिये
कूट-क्याव मार्ग पर पहाड़ी दरकने से थमे वाहनों के पहिये, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही भारी परेशानियां, कुथरू के समीप मौचा में निगम की बस फंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की दुर्गम घाटी 15/20 की कूट-क्याव मार्ग पर बीते दो दिन से यातायात ठप है। ऊपरी पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान के दरकने से वाहनों के पहिये थम गए हैं। यातायात अवरुद्ध होने के कारण स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पथ परिवहन निगम की बस भी कुथरू के समीप मौचा नामक स्थान पर फंसी हुई है। क्याव पंचायत के उपप्रधान दलीप कुमार ने कहा कि क्याव पंचायत के वार्ड नंबर पांच कूथरू से करीब 500 मीटर आगे मौचा नामक स्थान पर बड़ी चट्टान गिरने के कारण निगम की बस फंसी हुई है। दो दिन से वाहनों की आवाजाही ठप है। बस न निकलने के कारण स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तो बरसात शुरू ही हो रही है और उक्त स्थान पर दो बार सड़क बंद हो चुकी है, जबकि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मशीन न होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहे हैं। यदि लोक निर्माण विभाग का ऐसा ही रवैया रहा, तो आगामी समय में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग का सुस्त रवैया ग्रामीणों पर भारी पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द बाधित सड़क को बहाल करने की मांग उठाई है।
जल्द यातायात होगा बहाल
उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता गोवर्धन शर्मा ने कहा कि बाधित मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।