{"_id":"5f0de54e8ebc3e63cb7ee432","slug":"bus-rampur-hp-news-sml338385566","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी सबडिपो में डीजल खत्म, 40 सरकारी रूट ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी सबडिपो में डीजल खत्म, 40 सरकारी रूट ठप
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। आनी एचआरटीसी सब डिपो में डीजल की कमी के कारण बस रूट बुरी तरह प्रभावित हो गए हैं। हालात यह हैं कि क्षेत्र के लोगों को परिवहन निगम की बस सेवा न मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सब डिपो के तहत 60 रूटों पर बसें चलती हैं, जिनमें से केवल 20 रूटों पर ही बस सेवा बहाल है। शेष सभी ग्रामीण रूट बंद होने से लोग परेशान हैं।
आनी एचआरटीसी सब डिपो में तेल की कमी के कारण एक दिन में जिन रूटों पर चार से पांच बसें चलती हैं उन रूटों पर एक या दो बसें ही भेजी जा रही हैं। ग्रामीणों को समय पर पहले जैसी बस सुविधा न मिलने के कारण परेशानी हो रही है। आनी सबडिपो में कुछ लंबे रूटों की बसें भी हैं, जिन्हें तेल की कमी के कारण नहीं चलाया जा रहा है। क्षेत्रवासियों जिला परिषद सदस्य बुच्छैर ममता ठाकुर, बीडीसी सदस्य सतीश कुमार, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष विद्या सागर, दलाश पंचायत प्रधान मोहर सिंह और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रकेश शर्मा ने जल्द सभी रूटों पर बस सेवा बहाल करने की मांग की है।
आनी सबडिपो के अड्डा प्रभारी रमेश गुप्ता का कहना है कि तेल की कमी के कारण अधिकतर रूट बंद पड़े हैं। जनता की सुविधा के लिए 20 रूटों पर बस सेवा चालू की गई है। तेल की कमी के लिए विभाग को सूचित किया गया है। जैसे ही तेल की आपूर्ति सुचारु होगी तो सभी रूटों पर बस सेवा बहाल कर दी जाएगी।