फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bus not running on Pandli-Chaithla route since last one year

Rampur Bushahar News: एक साल से पांदली-चैथला रूट पर नहीं चल रही बस

Tue, 10 Dec 2024 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
कोटखाई की इकलौती पंचायत बस सेवा से महरूम, लोगों की मांग-जल्द बस सेवा की जाए बहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी
रोहड़ू (कोटखाई) । उपमंडल कोटखाई की पांदली पंचायत के लिए एक साल से हिमाचल परिवहन निगम की कोई बस सेवा नहीं चल रही है। पूरे उपमंडल की इकलौती पंचायत में बस सेवा के लिए लोग परेशान हैं। ग्रामीणों को हर दिन छोटे वाहनों से कोटखाई तक पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीण कई बार इस रूट पर बस सेवा चलाने की मांग कर चुके हैं। अब ग्रामीणों में रोष बढ़ गया है। कोटखाई से चैंथला के लिए कई सालों से दिन के समय बस चलती थी। इस रूट पर बस चलने से क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित हो रहे थे। एक साल से बस न चलने के कारण कोटखाई से परोटी, कराली, पांदली, चमैत, कलोट, पुगरिश, जालठ, खनोग, बरटोग, सैवग, चैथला और नागपुरी गांव के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस रूट पर दूसरी कोई बस सेवा नहीं है। उपमंडल की यह इकलौती पंचायत है, जहां के ग्रामीण बस सेवा से वंचित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग ने इस रूट पर बस चलाने के लिए विभाग को पहले ही एनओसी जारी कर दी है। कई दशकों से सड़क बस के लिए पास है, जबकि निगम की बस सेवा पिछले एक वर्ष से बंद है।
पांदली पंचायत की प्रधान शशि चौहान, उप प्रधान अंशुल रमदैईक, जोगिंद्र चौहान, लोकिंद्र चौहान, यशपाल और धर्मपाल चौहान ने कहा कि इस सड़क पर बस सेवा न चलने से ग्रामीण परेशान हैं। लोगों को गांव तक पहुंचने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र से कई प्रभावशाली लोग सरकार के साथ हैं। उन्होंने मांग की है कि इस रूट पर बस सेवा जल्द से जल्द बहाल करें, ताकि क्षेत्र की जनता को और अधिक परेशानी न झेलनी पड़े ।
विज्ञापन


बस की कमी के चलते इस रूट पर बस नहीं चलाई जा रही है। इस कारण एक साल से चैथला-पांदली रूट बंद है। बसें उपलब्ध होने पर इस रूट पर बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। - प्रकाश चौहान, बस अड्डा प्रभारी, हिमाचल पथ परिवहन निगम के कोटखाई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article