फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   bus, hrtc, change, timinig, people, warn, to, protest,

Rampur Bushahar News: रामपुर-सनेई बस का समय बदलने पर भड़के लोग

Thu, 09 Mar 2023 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर-सनेई वाया रचोली रूट पर शाम के समय चलने वाली एचआरटीसी की बस का सुबह का समय फिर बदलने से डंसा पंचायत के ऊपरी गांवों के लोग भड़क गए हैं। बस का समय बदलने से क्षेत्र के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने एचआरटीसी प्रबंधन को चेताया कि सनेई से रामपुर को बस चलने का समय सुबह 7:30 बजे ही रखा जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो लोग निगम के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। गौर हो कि ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग के मद्देनजर एक माह पहले उक्त रूट पर चलाए जाने वाली बस का समय सुबह 7:30 बजे किया गया था, लेकिन एचआरटीसी ने फिर से बस का समय 7:00 बजे कर दियाहै। इससे ऊपरी गांवों के लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन



लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र के लोगों के लिए यह एकमात्र बस सेवा है। बस से रोजाना जगुणी, सनेई, पनोली, थाना, कराली, रायाशरण, सुंडा, हलोग, जबाया और पशाड़ा कैंची गांव के लोग सफर करते हैं। बस का समय जल्दी होने से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ यात्री न होने से खाली बस चलने से निगम को घाटा भी झेलना पड़ रहा है। मजबूरी में यात्रियों को टैक्सी और निजी वाहनों से रामपुर या अन्य स्थानों जाने के लिए जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण गुरजीत सिंह, दिनेश, सीता राम, जय सिंह, लायक राम, बिहारी लाल, सुरेंद, गोवर्धन दास, सूरज नेगी, श्याम लाल, भूषण कुमार, कमला नंद और कामराज सहित कई अन्य लोगों ने निगम प्रबंधन से फैसले पर पुनर्विचार की गुहार लगाई है। अन्यथा सड़क पर उतरकर किया जाएगा।


बस के समय में सर्दियों में बदलाव किया गया था, लेकिन अब ग्रामीणों की मांग को देखते हुए फिर से बस को 7:30 बजे चलाने के आदेश किए जाएंगे।
प्रेम कश्यप, क्षेत्रीय प्रबंधक, रामपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article