फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   bus fair of pm and cm rally

मोदी और जयराम की रैली का निगम ने मांगा 46,45,791 रुपये बस किराया

Fri, 18 Nov 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की रैली में 90 बसें भेजने के एवज में किराए का 46,45,791 रुपये का बिल थमाया है। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में तीन रैलियां की थीं। पांच अक्तूबर को बिलासपुर और 13 अक्तूबर को ऊना व चंबा में रैली हुई थी। लोगों को रैली में ले जाने और वापस छोड़ने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से 2,728 बसेें मुहैया करवाई गई थीं। हमीरपुर जनसभा के लिए 1,597 बसों का उपयोग किया गया। किन्नौर हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो की ओर से 35 बसें बिलासपुर भेजी गई थीं और ये बसें तीन दिन तक उसी रैली का हिस्सा बनी रहीं। इसके चलते तीन दिन में किन्नौर के सामान्य और बड़े रूटों पर बसों की आवाजाही ठप रही। इस कारण जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। किन्नौर से बिलासपुर हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो के आदेश पर बसों को भेजा गया था। बिलासपुर डिपो ने किन्नौर बस डिपो के लिए 32,88,834 रुपये का बिल बनाकर सरकार को सौंपा है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ नौ अक्तूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किन्नौर के छोल्तू में रैली की थी। 55 बसों का इस्तेमाल किया गया था। ऐसे में एक दिन के किराये का 13,56,957 रुपये का बिल क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ डिपो ने किन्नौर के जिलाधीश कार्यालय को भुगतान के लिए भेजा है।
विज्ञापन

उधर, आरएम किन्नौर बस डिपो अजेंद्र चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री की रैली के लिए 32,88,834 रुपये बिलासपुर डिपो ने सरकार को बस किराये का बिल भेजा है। इसी तरह नौ अक्तूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की छोल्तू में रैली के लिए 55 बसें लगाई थंी, जिनका कुल किराया 13,56,957 रुपये बनता है। इस किराये का बिल उपायुक्त किन्नौर कार्यालय को भुगतान के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed