फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bus breaks down on Rampur-Lalsa route, people troubled

Rampur Bushahar News: चलती बस से निकला धुआं, आनन-फानन में उतरीं सवारियां

Tue, 29 Apr 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bus breaks down on Rampur-Lalsa route, people troubled
रामपुर लालसा रूट पर चलने वाली बस के इंजन से धुंआ निकलने के कारण हांफी बस। स्रोत : जागरूक पाठक
रामपुर-लालसा रूट पर हुई घटना, 12 मार्च को शिंगला के पास जल गई थी निगम की बस
विज्ञापन

आधे रास्ते में हांफ रही परिवहन निगम की बसें

दुर्गम क्षेत्रों में तय समय से देरी से चल रही बस सेवाएं

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर-लालसा रूट पर चलने वाली बस से सोमवार शाम को अचानक धुआं निकलने लगा। बस में बैठे यात्री आनन-फानन में बस से बाहर निकले। वहीं, ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और परिवहन निगम प्रबंधन से बस सेवाओं में सुधार की मांग उठाई है। रामपुर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्रों के रूटों में निगम की बसें आधे रास्ते में खराब हो रही हैं। इस कारण ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बीते 12 मार्च को शिंगला के पास बस में अचानक आग भड़क गई थी। इस घटना में बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। सोमवार शाम को भी रामपुर-लालसा रूट पर चलने वाली निगम की बस के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने तुरंत बस रोकी और बस में बैठी सभी सवारियों को बाहर निकलने को कहा। वहीं, उपमंडल के दुर्गम क्षेत्रों के लिए चलने वाली बस सेवाएं अपने तय समय से देरी पर चल रही हैं। इस कारण ग्रामीणों को रात को दुर्गम और जंगली क्षेत्रों से गुजरकर अपने गंतव्यों की ओर जाना पड़ रहा है, जिससे जान को भी खतरा रहता है।
ग्रामीणें रूटों पर भेजी जा रहीं खटारा बसें
ग्रामीणों को पिछले माह हुई घटना अभी भूली भी नहीं थी कि बस में फिर से तकनीकी खामी के कारण धुआं निकलने लगा। बस में बैठे ग्रामीण बस से बाहर उतर गए। चालक ने एकाएक बस को बंद कर दिया। चालक का कहना था कि इंजन के तार में स्पार्क आने से धुआं निकला है। यह चिंगारी बढ़ जाती, तो बस में आग लगने की आशंका थी। ग्रामीणों ने परिवहन निगम पर ग्रामीण रूटों पर खटारा बसों को भेजने का आरोप लगाया है। इस तरह की बसों का ग्रामीण रूटों पर चलना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

डिपो की अधिकतर बसें समयावधि पूरी कर चुकीं
डंसा पंचायत प्रधान देशराज हुड्डन ने कहा कि बसों की हालत व समय पर बसों को भेजने से संबंधित कई बार डिपो प्रबंधन से बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला। बसें अपने तय समय से देरी से चल रही हैं। साथ ही बसों की हालत ठीक नहीं है। रामपुर डिपो में अधिकतर बसें अपनी समयावधि पूरी कर चुकी हैं। उन्होंने निगम प्रबंधन से ग्रामीण इलाकों में बेहतर हालत वाली बसों को चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रामपुर लालसा बस के इंजन में तार में स्पार्किंग हुई थी। उस बस को वर्कशॉप में लाया गया है, जहां पर इसकी खामी की जांच की जा रही है। - नागेंद्र, परिवहन अधिकारी, परिवहन निगम रामपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article