Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Buildings for women's groups and an access road will be constructed

Rampur Bushahar News: काशापाट और मुनिश के विकास के लिए 42.10 लाख रुपये स्वीकृत

Mon, 23 Nov 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
महिला मंडलों के भवनों और संपर्क सड़क का होगा निर्माण
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुक्खू के काशापाट दौरे के बाद घोषणाओं को मिली गति
विकास कार्यों के लिए जिला प्रशासन ने जारी की स्वीकृति, ग्रामीणों में खुशी का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की दुर्गम पंचायतों काशापाट और मुनिश के ग्रामीणों और महिलाओं को विकास कार्यों के लिए बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हालिया काशापाट दौरे के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए जिला प्रशासन ने 42.10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। विशेष विकास योजना के तहत स्वीकृत इस राशि से दोनों पंचायतों में 10 महिला मंडल भवनों के निर्माण और मरम्मत के साथ सड़क संबंधी कार्य करवाए जाएंगे। स्वीकृत बजट में काशापाट पंचायत के पांच महिला मंडल भवनों के निर्माण और मरम्मत के लिए 12 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। महिला मंडल कंडी, काशा, शरनाल, पाट और सारी दामणी के लिए राशि जारी की गई है।
इसके अलावा काशापाट मुख्य सड़क से कंडी गांव तक संपर्क सड़क निर्माण के लिए 9.60 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इससे दुर्गम क्षेत्र के ग्रामीणों को आवाजाही की सुविधा मिलने की उम्मीद है। किसानों-बागवानों को सेब सहित अन्य नकदी फसलों को भी मंडियों तक पहुंचाने की सुविधा मिलेगी। वहीं, मुनिश पंचायत के थड़ा, बाहली, जोगणी, जड़ी कोटला और जांथल में पांच महिला मंडल भवनों के निर्माण एवं अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए 20.50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उपायुक्त शिमला कार्यालय ने वित्त वर्ष 2026-27 के तहत इन कार्यों को प्रशासनिक एवं व्यय स्वीकृति प्रदान की है। सभी कार्य खंड विकास अधिकारी रामपुर के माध्यम से करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे के बाद मिली इस स्वीकृति से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। महिला मंडल भवनों के निर्माण और मरम्मत से जहां महिलाओं को सामूहिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होंगे, वहीं सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। हिमकॉन के प्रबंध निदेशक विकेश चौहान गिन्नी ने रामपुर के विकास को नई गति देने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक बार फिर साबित किया है कि सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के हर क्षेत्र तक विकास पहुंचाना और आम जनता की जरूरतों को पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर क्षेत्र की दुर्गम पंचायत मुनिश और काशापाट पंचायतों में महिला मंडल भवनों के निर्माण एवं मरम्मत सहित सड़क निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करना एक सराहनीय और दूरदर्शी निर्णय है। यह स्वीकृति ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और स्थानीय विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article